19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भारत 22 रन से हारा दूसरा वनडे, न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीती सीरीज

Previous
Next

न्यूजीलैंड ने शनिवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 22 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 48.3 ओवरों में 251 रनों पर ही ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए कुछ हद तक श्रेयस अय्यर ने लड़ाई लड़ी और 57 गेंदोें पर सात चौके तथा एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 55 और नवदीप सैनी ने भी 45 रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 273 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने नाबाद 73, ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 79 और हेनरी निकोलस ने 41 रनों का योगदान दिया। गुप्टिल ने 79 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के जबकि टेलर ने 74 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। कीवी टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन बटोरे। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन, शार्दुल ठाकुर ने दो और जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

FULL UPDATES:

3.36 PM: रवींद्र जडेजा के विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड ने यह मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। जडेजा ने शानदार 55 रन बनाए।

3.28 PM: भारत का 9वां विकेट गिर गया है। दूसरा रन लेने के चक्कर में युजवेंद्र चहल रन आउट हो गए है। भारत का स्कोर  251-9 है। रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड जीत से एक विकेट दूर है।

3.20 PM: ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत है।

3.10 PM: भारत को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी 45 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उनकी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने भारत को जीत के काफी करीब ला दिया था।

2.50 PM: नवदीप सैनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने भारत के लिए उम्मीद जगाई है। दोनों आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 54 गेंदों पर 77 रनों की जरूरत है।

2.10 PM: भारत का 7वां विकेट गिर चुका है। शार्दुल ठाकुर को कोलिन डि ग्रैंडहोम ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 18 रन बनाए।

2.05 PM: भारत का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। रवींद्र जडेजा 17 और शार्दुल ठाकुर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1.50 PM: भारत को 27.3 ओवर में छठा झटका लगा। हाशिम बेनेट की गेंद पर टॉम लाथम ने श्रेयस अय्यर का कैच लपका। श्रेयस 57 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के साथ 52 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर आए हैं।

1.40 PM: भारत का स्कोर 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1.20 PM:  भारत को 20.5 ओवर में 5वां झटका लगा। टिम साउदी की गेंद पर हेनरी निकोलस ने केदार जाधव का कैच लपका। केदार 27 गेंदों में 1 चौके के साथ 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा आए हैं।

01.15 PM:  भारत का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। श्रेयस अय्यर 38 और केदार जाधव 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.55 PM: भारत का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। श्रेयस अय्यर 26 और केएल राहुल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.48 PM: भारत को 13.2 ओवर में चौथा झटका लगा। कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने केएल राहुल को बोल्ड किया। राहुल 8 गेंदों में 4 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज केदार जाधव आए हैं।

12.32 PM: भारत का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। केएल राहुल 2 और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.30 PM:  भारत को 9.4 ओवर में बड़ा झटका लगा। टिम साउदी ने विराट कोहली को बोल्ड किया। विराट कोहली 25 गेंदों में 1 चौके के साथ 15 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज केएल राहुल आए हैं।

12.11 PM:  भारत का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। विराट कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12.10 PM: भारत को 4.6 ओवर में दूसरा झटका लगा। काइल जैमीसन ने पृथ्वी शॉ को बोल्ड किया। पृथ्वी 19 गेंदों में 6 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आए हैं।

11.58 AM: भारत को 2.3 ओवर में पहला झटका लगा। हाशिम बेनेट की गेंद पर रोस टेलर ने मयंक अग्रवाल का कैच लपका। मयंक 5 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली आए हैं।

11.50 AM: इनिंग ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारतीय पारी का आगाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने किया। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत हाशिम बेनेट ने की है।

11.15 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन है। रोस टेलर 73 और काइल जैमीसन 25 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया है।

11.00 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन है। रोस टेलर 58 और काइल जैमीसन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10.53 AM: रोस टेलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

10.50 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 45 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन है। रोस टेलर 49 और काइल जैमीसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10.30 AM: भारत को 41.3 ओवर में आठवीं सफलता मिली। युजवेंद्र चहल की गेंद पर नवदीप सैनी ने टिम साउदी का कैच लपका। साउदी 10 गेंदों में 3 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। रोस टेलर का साथ देने काइल जैमीसन आए हैं।

10.20 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 195 रन है। टिम साउदी 3 और रोस टेलर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10.12 AM: भारत को 37.4 ओवर में 7वीं सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने अपनी ही गेंद पर मार्क चैपमैन का कैच लपका। चैपमैन 2 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज टिम साउदी आए हैं।

10.10 AM: भारत को 36.6 ओवर में छठा झटका लगा। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कॉलिन डि ग्रैंडहोम का कैच लपका। ग्रैंडहोम 8 गेंदों में एक चौके के साथ 5 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज मार्क चैपमैन आए हैं।

10.05 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन है। रोस टेलर 16 और कॉलिन डि ग्रैंडहोम 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.57 AM: भारत को 34.2 ओवर में पांचवी सफलता मिली। रवींद्र जडेजा ने जिम्मी नीशाम को रन आउट किया। नीशाम 5 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कॉलिन डि ग्रैंडहोम आए हैं।

9.50 AM: भारत को 33.1 ओवर में चौथी सफलता मिली। रवींद्र जडेजा ने टॉम लाथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। लाथम 14 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज जिम्मी नीशाम आए हैं।

9.38 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन है। टॉम लाथम 1 और रोस टेलर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.35 AM: भारत को 29.2 ओवर में तीसरी सफलता मिली। शार्दुल ठाकुर और केएल राहुल ने मिलकर मार्टिन गप्टिल को रन आउट किया। मार्टिन गप्टिल 79 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों के साथ 79 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कप्तान टॉम लाथम आए हैं।

साभार- ला हि

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560080

Todays Visiter:3809