Publish Date:20-Mar-2019 20:03:33
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। इसमें प्रमुख रूप से 1988 बैच की आई ए एस अधिकारी वीरा राणा को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव पदस्थ किया है। पिछले दिनों मंत्रालय में पदस्थ किये गये आई ए एस की पदस्थापना की गयी है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिये गये हैं, और कुछ से अतिरिक्त प्रभार कम किये गये हैं।