Publish Date:21-Feb-2020 23:32:49
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2008 बैच की आईएएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (वर्तमान में मिड कैरियर ट्रेनिंग फेस-3 प्रशिक्षण पर) की सेवाएं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से वापिस लेकर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मध्यप्रदेश मंत्रालय पदस्थ किया है। मान जा रहा है कि मिशन संचालक ने नसबंदी संबंधी आदेश जारी किया था, इस कारण राज्य सरकार की किरकिरी हो रही थी। यह आदेश लगभग 10 दिन पहले निकला था, जिसमें मिशन के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में भी आक्रोश उठ रहा था। इसके बाद राज्य शासन ने यह आदेश निरस्त कर दिया है।