19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

ज्ञान लालवानी और अशोक मनवानी सिंधी साहित्य सभा में मनोनीत

Previous
Next

भोपाल : 1 अगस्त, 2018, राजधानी के दो रचनाकारों को अखिल भारत सिंधी बोली और साहित्य सभा में मनोनीत किया गया है। ज्ञान लालवानी को क्षेत्रीय सचिव और अशोक मनवानी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संस्था में शामिल किया गया है। अखिल भारत सिंधी बोली और साहित्य सभा स्वतंत्रता के पश्चात देश में सिंधी भाषा और साहित्य के संवर्धन के लिए कार्य करने वाली सबसे पुरानी और सबसे बड़ी संस्था है। सभा द्वारा प्रति वर्ष सिंधी भाषा संरक्षण, संवर्धन के साथ ही, सिंधी साहित्य, चित्रकला, नाटक और अन्य ललित कलाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सिंधी भाषी साहित्यकारों, कलाधर्मियों को पुरस्कृत किया जाता है। हाल ही में शंभू जयसिंघानी (नई दिल्ली) इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। पूर्व में सुंदर अगनानी (जयपुर) ने इस संस्था में बीस वर्ष तक बतौर अध्यक्ष उत्कृष्ट कार्य किया। अस्वस्थ होने की वजह से गत माह उन्होंने इस दायित्व को छोड़ा। सभा की ओर से भोपाल में अक्टूबर माह में विशेष आयोजन किया जाएगा।  

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560988

Todays Visiter:4717