Publish Date:22-May-2020 17:24:40
नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भेजे पत्र
भोपाल, 22 मई 2020, मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में लगातार फेरबदल का क्रम शुरू हो गया हैं। हाल ही में कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदलने के बाद आज बीजेपी में चले गये ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्रों की जिला इकाईयों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया हैं। नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस की ओर से पत्र लिखा गया हैं।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांगे्रस कमेटी गुना ग्रामीण, गुना शहर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिले की जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। उक्त संबंध में आज प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन राजीव सिंह ने आदेश जारी कर संबंधित जिले के अध्यक्षों को पत्र भेजकर अवगत कराया है। पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वे जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तावित सूची अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
सिंह ने कार्यकारिणी भंग किये जाने और नवीन कार्यकारिणी के गठन के संबंध में जिन जिला एवं कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखा, वे हैं जिला कांग्रेस कमेटी गुना ग्रामीण मानसिंह परसौदा, गुना शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि विजयवर्गीय, श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी अतुल चैहान, शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी, विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी कमल सिलाकारी और अशोक नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी।