19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मोदी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे

Previous
Next

प्रदेश में 26 मई से 11 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलेगा
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन 27 को भोपाल में

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 26 मई को अपने उपलब्धि भरे कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर घर-घर संपर्क करेंगे। जिसको लेकर 26 मई से 11 जून के बीच विशेष अभियान चलाया जायेगा। पार्टी के 4 हजार वरिष्ठ नेता देश के 1 लाख प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें केन्द्र सरकार की चार वर्षो की उपलब्धियाें से अवगत करायेंगे। 26 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उडीसा में इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसका लाइव प्रसारण जिला केन्द्रों पर किया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 26 मई को ही केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना रखेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने बताया कि 26 मई से 11 जून के बीच विशेष अभियान में कार्यकर्ता प्रबुद्ध नागरिकों व समाज के हर वर्ग से संपर्क करेंगे। प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की शुरूआत 27 मई को भोपाल से होगी। उन्होंने बताया कि संपर्क अभियान में केन्द्र के मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री, विधायक, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष, प्रदेश जिला पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन से संपर्क करेंगे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश, सेवानिवृत्त अधिकारियों, साहित्य कला, संस्कृति, लोक कलाओं, खेल स्पर्धा, उद्योग जगत से जुडे वरिष्ठजन, वरिष्ठ पत्रकार, किसान नेताओं से संवाद किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विकास यात्राओं के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन एवं अनुसूचित जाति बस्तियों में एक दिवसीय संपर्क अभियान चलाया जायेगा। वरिष्ठ नागरिकों से संवाद और संपर्क भी विकास यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम होगा। जिला केन्द्रों पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पत्रकार वार्ता कर केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे। जिला स्तर पर बुद्धिजीवी, साहित्यकार एवं कलाकारों के सम्मेलन आयोजित होंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा आदिवासी सम्मान यात्रा के दौरान बिरसा मंुडा के शहादत दिवस 9 जून को ग्राम सभाओं का आयोजन करेगा। 3 जून को प्रदेश भर में एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरूषों की मूर्तियों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। जिसमें स्थानीय निकायों की विशेष भूमिका होगी।

लुणावत ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में बूथ संपर्क अहम है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 लोगों से बूथ प्रमुख और मंडल के पदाधिकारी संपर्क करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान Narendramodi App डाउनलोड कराया जायेगा। 11 जून को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर वाहन रैलियों के आयोजन कि साथ विशेष संपर्क अभियान का समापन होगा। उन्होंने कहा कि जहां केन्द्र सरकार के 48 माह की उपलब्धियां लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच पहंुचेंगे वही राज्य सरकार की 14 वर्षो की उपलब्धियां भी विशेष उत्साहवर्द्धन करेगी। इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित प्रतिनिधियों की विशेष भूमिका होगी।

चार वर्षो में मोदी सरकार जनआकांक्षाओं पर खरी उतरी : शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार पिछले चार वर्षों में जनआकांक्षाओं पर खरी उतरी है। सामाजिक, आर्थिक मोर्चा पर नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सामाजिक सरोकार पूरा किया। मोदी सरकार ने शुचिता पूर्ण पारदर्शिता के साथ 700 से अधिक नई योजनाएं आरंभ की। सब्सिडी के रूप में बिचैलियों की भेंट चढने वाले तीस हजार करोड़ रूपए की राशि की लूट समाप्त की। हितग्राही को मिलने वाली राशि उसके खाते में जमा हुई।

उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी, वस्तु और सेवा कर जैसे आर्थिक सुधार किए गए जिससे कर अपवंचन पर लगाम लगी, कालेधन के सृजन पर विराम लगा, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए भारत विदेशी निवेशकों का गंतव्य बना। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चा पर बेहतर प्रदर्शन से जीडीपी दर सात प्रतिशत के आसपास बनी रही। विश्व की रेटिंग एजेंसी और क्रेडिट एजेंसी ने भारत की सराहना करते हुए आने वाले दिनों में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीव्रगति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का तगमा प्रदान किया।

शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वमान्य होता है। इस कसौटी पर भी भारत ने रिकार्ड बनाते हुए दस राज्यों में जनादेश हासिल किया। देश का सबसे पुराना दल कांग्रेस के पैर अनेक राज्यों में सत्ता से उखड़ गए और दस राज्य हाथ से फिसल गए। आज भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की 21 राज्यों में सरकार बनी है जो राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर गांव, गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ो के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डोकलाम में दृढ़ता दिखाकर चीन के मंसूबों पर पानी फेरा। आज दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका, चीन, रूस, ईरान, इस्राईल, जापान, आस्टेªलिया सहित सभी देशों से भारत का कूटनीतिक संतुलन पूर्व की अपेक्षा से अधिक बेहतर है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सभी राज्यों में हो रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचल में 14 लाख 74 हजार 28 एवं शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 45 हजार आवास स्वीकृत हुए है। उज्जवला योजना के तहत 34 लाख 1 हजार 516 गैस कनेक्शन प्रदेश की बहनों को वितरित किए गए। प्रधानमंत्री जन धन योजना के जरिए प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक खाते खुले और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से प्रदेश के 81.15 लाख लोग लाभान्वित हुए है। शर्मा ने कुशल राजनय और लोकोन्मुखी प्रशासन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिए दैवीय वरदान बताया है।

हरीशंकर विश्वकर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री पद से कार्यमुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह की अनुमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह ने मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री हरीशंकर विश्वकर्मा को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है।

 

कार्यशालाओं में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने में किसान मोर्चा जुटेगा

प्रदेश सरकार द्वारा जून माह में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के 2800 क्लस्टरों में किसान कार्यशालाओं आयोजित होगी। जिसमें किसान खेती की नई तकनीकों के साथ इम्प्रूव्ड फार्मिंग के लिए उपकरणों के बेहचतर उपयोग को सीखेंगे। कार्यशालाओं में कृषि वैज्ञानिक, किसान के उत्पादों के विपणन के लिए मार्गदर्शन देने देश के कृषि वैज्ञानिकों, विपणन विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी किसानों को मिलेगा। किसान कार्यशालाओं में किसानों की बेहतर भागीदारी हो इसके लिए किसान मोर्चा व्यापक तैयारियों में जुट गया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व किसान कार्यशालाओं के संगठनात्मक पर्यवेक्षक बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि देश के कृषि विपणन विशेषज्ञ विशेष रूप से कार्यशालाओं में किसानों के उत्पादों के विपणन की नई व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। साथ ही प्रदेश में जैविक कृषि को आय वृद्धि के साधन के रूप में अपनाने के लिए विशेष प्रजेन्टेशन दिया जायेगा। कार्यशालाओं को जून के 30 दिनों में इस तरह आयोजित किया जायेगा कि कृषि की नवीनतम तकनीक किसानों तक आसानी से पहंुचायी जा सके। प्रदेश के प्रगतिशील किसान भी अतिथि प्रशिक्षक होंगे।

गुर्जर ने कहा कि इसी दरम्यान 10 जून को किसान मोर्चा द्वारा जिला केन्द्रों पर  किसान सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में किसान की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके इसके लिए किसान मोर्चा ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यशालाओं में भाग लेने वाले किसानों से संपर्क कर स्थानीय कृषि के मुद्दों को भी चिन्हित किया है जिससे इन कार्यशालाओं की प्रासंगिकता बढेगी।

किसान मोर्चा के पदाधिकारी 27 मई से राज्य की उपलब्धियों और संगठनात्मक संरचना के लिए जनसंवाद करेंगे

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी 27 मई से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पहंुचेंगे और राज्य सरकार की किसानोन्मुखी नीतियों, संगठनात्मक संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए जनसंवाद करेंगे।

रणवीर सिंह रावत 27 मई को आगर, मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कृष्णा यादव उज्जैन और श्री हिम्मत सिंह दांगी संवाद के लिए मंदसौर पहंुचेंगे। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र राणा हरदा, देवास, प्रदेश मंत्री श्री निरंजन बिसेन छिंदवाडा, मंडला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दर्शन चौधरी रायसेन, बाडी, नरसिंहपुर, होशंगाबाद में जनसंवाद करेंगे। श्री मुकेश तिवारी रायसेन, बाडी बरेली, सुल्तानपुर, श्री पदमसिंह ठाकुर, श्री अशोक मीणा और श्री सुनील चौहान भोपाल, संदीप श्रीवास्तव सीहोर और श्री प्रेम सिंह पटेल तथा श्री कैलाश पाटीदार इंदौर संभाग के जिले में पहंुचेंगे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560343

Todays Visiter:4072