19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह समितियों का गठन

भोपाल। वर्ष 2019 के लिये सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अपना अप्रतिम योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान हेतु समितियों का गठन किया गया। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सैय्यद साजिद अली ने बैठक की अध्यक्षता की। सचिव के.के. सक्सेना ने संस्था की ओर से प्रतिवर्ष पत्रकारिता, साहित्य सेवा, समाजसेवा, कर्मठ राजनैतिक, कुशल प्रशासक, विधि सेवी, स्वतंत्रता संग्राम विभूतियों के सम्मान पर विस्तृत विवरण दिया। गौरतलब है कि संस्था  द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठा पूर्ण सम्मान का यह गौरवशाली 24वां वर्ष है। इस वर्ष पत्रकारिता में योगदान के लिये दो विभूतियों इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया क्षेत्र में सम्मान करने का निर्णय लिया गया।

इस समिति के सदस्य सर्वश्री पी. नरहरि आयुक्त जनसंपर्क, सुरेश गुप्ता अपर संचालक, रवि सक्सेना व के.के. सक्सेना, कर्मठ राजनैतिक सम्मान, समिति के सदस्य एडव्होकेट सैय्यद साजिद अली, रवि सक्सेना, के.के.सक्सेना, कुशल प्रशासक सम्मान, समिति के सदस्य वरिष्ठ आई.ए.एस. पी.सी. मीना, वीरेन्द्र बाथम, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, के.के.सक्सेना, पत्र छायाकार सम्मान समिति के सदस्य कमलेश जैमिनी, महेश सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समिति के सदस्य ललित जैन, राजकुमार वर्मा, डॉ. रवीन्द्र सिलाकारी, साहित्यसेवी सम्मान समिति के सदस्य महेश सक्सेना, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, श्रीमती ऊषा जायसवाल, कृष्णगोपाल गट्टानी, विधि सेवी सम्मान समिति के सदस्य एडव्होकेट जी.के. छिब्बर, आई.बी.शास्त्री, शाबिर सिद्दीकी, समाजसेवी सम्मान समिति के सदस्य ललित जैन, उमेश राव घोलप, अर्चना श्रीवास्तव को प्रतिभा चयन की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अलावा संस्था प्रतिवर्ष तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इस समिति के सदस्य महेश सक्सेना, ऋतुकान्त सिन्हा, गुंजन एवं विलक्षण सक्सेना होंगे। संस्था चित्रकला क्षेत्र में भी प्रतिभा सम्मान करती है इसमें सदस्य कमलेश जैमिनी, राकेश श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, विलक्षण सक्सेना, गुंजन सक्सेना, एडवोकेट जी.के. छिब्बर समिति के सदस्य होंगे। बैठक के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व संभाग आयुक्त होशंगाबाद वीरेन्द्र बाथम की माताश्री श्रीमती रामदेवी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की इस अवसर पर संस्था के सदस्य सर्वश्री एडवोकेट जी.के. छिब्बर, आई.बी.शास्त्री, राकेश श्रीवास्तव, कमलेश जैमिनी, रवि सक्सेना, उमेश राव घोलप, ललित जैन, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, श्रीमती ऊषा जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, राजकुमार वर्मा, डॉ. रवीन्द्र सिलाकारी, गुंजन सक्सेना, श्रीमती भावना सक्सेना, कृष्ण गोपाल गट्टानी शाबिर सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26558074

Todays Visiter:1803