Publish Date:26-Mar-2020 01:20:12
मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का बुधवार की शाम मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनकी भतीजी ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह लगातार अस्पताल जा रही थीं। निम्मी का अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर बाद किया जाएगा।
1950 और 60 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस जन्म के समय नाम नवाब बानो था। राजपूर ने उन्हें स्क्रीन नाम दिया- निम्मी। निम्मी पहली बार स्क्रीन पर फिल्म बरसात में साल 1949 में दिखी थीं।
निम्मी ने कई सालों तक राजकपूर, देवानंद और दिलीप कुमार के साथ काम किया। साल 1952 में महबूब की बड़े बजट की फिल्म आन में खास भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ दिलीप कुमार, प्रेम नाथ और नादिरा ने भी ने काम किया। निम्मी की शादी लेखक अली राजा के साथ हुई, जो साल 2007 में चल बसे।
निम्मी सांस की तकलीफ से गुजर रही थीं और उन्हें जुहू के घर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपना याददाश्त भी खो दिया था। फिल्म निर्मात महेश भट्ट ने ट्वीटर पर उनके निधन को लेकर शोक व्यक्त किया।
साभार- ला हि