Publish Date:15-Mar-2018 11:57:31
राजकाज न्यूज, नई दिल्ली
मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष 2018 में उपलब्ध आई ए एस एवं आई पी एस के 24 पदों पर पदोन्नति के लिए बुधवार को नई दिल्ली में डी पी सी हुई। आई ए एस के लिए उपलब्ध 17 एवं आई पी एस के लिए 7 पदों के लिए डी पी सी हुई। इन पदों पर पदोन्नति के लिए राज्य सेवा के 72 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। 1994 बैच के आईपीएस मनेाज कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठता दने केलिए रिव्यू डीपीसी भी की गयी। श्रीवास्तव गत वर्ष आईपीएस बने थे, लकिन उन्हें अपने बैच के अनुरूप वरिष्ठता नही मिल पाई थी।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए हुई डी पी सी में जिन अधिकारियों को आई ए एस अवार्ड होना तय हैं, उनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के मुजीबर्रहमान, 1995 बैच के संजीव श्रीवास्तव, रवीन्द्र चौधरी, चंन्द्रमौली शुक्ला, संजय कुमार, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, हरी सिंह मीणा, सरिता बाला सोनकर, गौतम सिंह, पीसी जैन, ऊषा परमार तथा 1996 बैच के दिनेश जैन, संजय कुमार मिश्रा, गिरीश शर्मा, शिवराज वर्मा एवं अवधेश शर्मा नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए 7 पदों के लिए 21 पुलिस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। इसमें से जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया जाना तय माना जा रहा है, उसमें राज्य पुलिस सेवा के 1995 बैच के अनिल मिश्रा, राजेश सिंह चंदेल, शशीन्द्र चौहान, राकेश सागर, भागवत गराड़े, राघवेन्द्र सिंह वेलवंशी एवं किरणलता केरकट्टा के नाम शामिल हैं। एक सूत्र का कहना है कि अनिल मिश्रा सिलेक्ट लिस्ट में शामिल नहीं है, बल्कि मनोज कुमार राय का नाम इसमें शामिल है।
आई ए एस के लिए हुई डीपीसी में केन्द्र के अधिकारियों समेत मुख्य सचिव बी पी सिंह, अपर मुख्य सचिव सुधीर रंजन मोहंती एवं अरूण शमी उपस्थित थे, जबकि आई पी एस में पदोन्नति के लिए हुई डीपीसी के दौरान मुख्य सचिव बीपी सिंह, डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला एवं एडीजी अनुराधा शंकर उपस्थित रहे।