25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

डिप्‍लोमा इंजीनियर्स की 22 दिन चली हड़ताल स्‍थगित

Previous
Next

मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त कार्य विभागों के समस्य अभियंता साथी अपनी पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए 02 मई 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. प्रवक्ता एवं महामंत्री इं. आर. के. एस. तोमर ने बताया कि 24 मई को भोपाल में यांत्रिकी भवन मेँ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई. प्रांतीय नेतृत्व की मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीद्वय जंयत मलैया, रामपाल सिंह एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल (आई. ए. एस. ) के द्वारा संघ की पांच-सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासत दिये जाने के बाद 02-05-2018 से जारी "अनिश्चितकालीन हड़ताल" स्थगित कर दी गई है। 22 दिन चली हड़ताल के दौरान प्रांतीय नेतृत्व लगातार शासन के संपर्क में रहा।

प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी सभापति इं पी. एस. परिहार, प्रांताध्यक्ष इं देवेन्द्र सिंह भदौरिया,प्रदेश संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं राजेश सिंह तोमर, पूर्व प्रांताध्यक्ष इं पवन तिवारी, बरिष्ट उप प्रांताध्यक्ष इं एस. के. शर्मा, महामंत्री इं आर के एस तोमर, उप-प्रन्ताध्यक्ष इं. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, इं. विनय जैन, इं प्रेम सागर शर्मा इं अजय रावतकर इं. ओमकार सिंह, इं. जे. पी. पटेल, इं डी एस दौनेरिया, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य अमर सिंह राजपूत, , मनोज श्रवण, इं. डी. के. जैन, इं डी आर जैन, इं ए पी सिंह, इं वी पी सिंह राठौर, इं इं. डी. के. साहू, इं. पूरन सिंह कौरव, सूरज सिंह कुशवाहा, इं कपिल देव त्यागी, इं मुकेश खरे, इं धर्मेंद्र सिंह तोमर, इं डी के उपाध्याय, इं एच आर गर्ग, इं. के सी वर्मा, इं. एस. के. चौरसिया, इं. आर. के. पचोरी, इं. पुष्पेन्द्र कुमार जैन,  इं. हरिवल्लभ वर्मा, इं. रघुराज सिंह परिहार, इं. एस. एन. चौधेरी, इं. राजेंद्र गाठे, इं. ए. एम. सिंह, इं. सतेन्द्र शर्मा, इं. एम. एल. अहिरवार, इं. सी. के. उपाध्याय, इं. डी. के. सिंह, इं. राजेंद्र कुमार कणने, इं. आर. डी. किरार, इं के,जी. महेश्वरी, इं. राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, इं. के. सी. कोरी, इं. सी. पी. विश्वकर्मा, इं. राजेश शर्मा, इं. जे. एस. सिरोही, इं. आर. डी. एस. राठोर, इं. ए. के. गुप्ता, इं. संजय उनदासे, इं. निलेश सखी, इं. हेमंत पिल्ले, इं. आर. एस. खरे, इं. जे. एस. दण्डोतिया, इं. के. एन. योगी, इं. आर. के. पाठक, इं. आर. डी. घाटी, इं. रोहित सक्सेना, इं. बी. एल. उरैया, इस. एस. के. झा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री इं. आर के एस तोमर ने किया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26602481

Todays Visiter:4163