23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

दिग्विजय सिंह ने कर्मचारियों से पुनः माफी मांगी, कई समाजों एवं कुछ और पार्टियों ने दिया सिंह को समर्थन

Previous
Next

वल्लभ भवन पर कर्मचारियों को संबोधित किया

हजारों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दिग्विजय सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल, 09 मई, 2019, भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन पर आयोजित कर्मचारियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मृतक कर्मचारियों के लिए नियमों में संशोधन करवाकर उनके आश्रितों को अनिवार्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलवाई। कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि के हिसाब से महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को महंगाई राहत के एरियर का भुगतान किया। यही नहीं कर्मचारियों के व्यापक हितों में अनेक निर्णय लेकर उनका दृढ़ता के साथ पालन भी करवाया।
श्री सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने कर्मचारियों के हितों के लिए विशेष ध्यान रखा, किंतु इसके बावजूद यदि कुछ त्रुटियां हुई हों तो वह कर्मचारी समुदाय से पुनः माफी मांगते हैं। दिग्विजय सिंह ने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर आरोप लगाया कि उनके 15 वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 8614 करोड़ तथा पेंशनर्स के एरियर्स के 900 करोड़ रुपए हजम कर लिए गऐ। लिपिक वर्ग के एक लाख कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर नहीं की गई। मंत्रालय में आयोजित विशाल आम सभा को जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल ने संबोधित कर दिग्विजय सिंह को विजयी बनाने की अपील की गई।

स्कोप काॅलेज आफ इंजीनियरिंग में मैनिट एल्यूमिनि में दिग्विजयसिंह ने किया संवाद

मेनिट एलूमिनी मीट आज आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज के सौजन्य से स्कोप काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के आडिटोरियम में मेनिट एलूमिनी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (रिटा.) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिग्विजयसिंह सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री पी.सी. शर्मा, कुनकुरी छत्तीसगढ़ के विधायक एवं मेनिट एलूमिनी यू. डी. शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने मेनिट एलूमिनीज एवं आइसेक्ट ग्रुप आॅफ यूनिवर्सिटिज के सभी सदस्यों से भोपाल से अत्यधिक लगाव रखने वाले श्री दिग्विजय सिंह को पूर्ण बहुमत से जिताने का आग्रह भी किया।
आइसेक्ट ग्रुप अॅाफ यूनिवर्सिटिज के चांसलर डाॅक्टर संतोष चैबे ने श्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों की याद दिलाई। मेहमानों का स्वागत डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी एवं स्कोप काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डाॅक्टर देवेंद्र सिंह राघव ने किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने बच्चों के लिए प्रारम्भिक शिक्षा से नींव की मजबूती के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में हर्ष बाफना, अशोक जौहरी, रजीत श्रीवास्तव, जाहिद खान एवं आर. डी. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में मेनिट एलूमिनी सम्मिलित हुए. सभी लोगों ने श्री दिग्विजय सिंह में आस्था भी दिखाई। कार्यक्रम का संचालन विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने किया।

नर्मदा समाज के कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मां नर्मदा ने 19 साल बाद उन्हें परिक्रमा का मौका दिया। श्री सिंह ने कहा नर्मदा सेवा उनके जीवन का हिस्सा बन गया है। बाकी जीवन भी नर्मदा की सेवा में व्यतीत करेंगे। मां नर्मदा का आशीर्वाद और जो आदेश रहेगा उसका पालन करेंगे। नर्मदा समाज के कार्यक्रम में रामेश्वर निखरा, मंत्री पीसी शर्मा, श्रीमती अमृता सिंह, पार्षद अमित शर्मा, गुड्ड चैहान, मोनू सक्सेना आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

दवा व्यापारियों की समस्याओं को दिग्विजय सिंह ने हल कराया

मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चंद ने बताया कि दवा व्यापारियों की जीएसटी समस्या हल कराने का श्रेय दिग्विजय सिंह को जाता है श्री गौतम ने बताया की एक्सपायर दवाओं पर व्यापारियों को जीएसटी लगता था। किंतु दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री से समय लेकर हमारी समस्याओं का तुरंत निराकरण कराया, इसके लिए हम सब उनके आभारी हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपने पक्ष में दवा व्यापारियों से समर्थन मांगते हुए कहा कि आप लोगों की सेवा की है और निरंतर करते रहेंगे। दवा व्यापारियों ने जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दवा व्यापारियों आमजन सहित एसोसिएशन के राजीव सिंघल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देकर जीत दिलाने की लोगों से अपील की।

समता पार्टी मध्यप्रदेश ने बिना शर्त दिग्विजय सिंह को दिया समर्थन

समता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्री नीतीश निशांत सेहगल ने बताया कि भोपाल में धर्मनिरपेक्षता और विकास के मुद्दों को लेकर एवं भारतीय जनता पार्टी की विनाशक योजना को विफल करने के लिए समता पार्टी मध्य प्रदेश इकाई भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार श्री दिग्विजय सिंह जी को बिना शर्त अपना समर्थन देती है।
समता पार्टी द्वारा पार्टी के हजारों कार्यकर्ता से अपील की गई है कि भाजपा के समाज तोड़ने की नियत के विरुद्ध कांग्रेस को अपना समर्थन प्रदान करें एवं श्री दिग्विजय सिंह जी को भारी मतों से जिताऐं। श्री नितिश निशांत सहगल ने आज दिग्विजय सिंह की प्रेरणा से प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के समक्ष कांगे्रस के प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्यामसिंह तोमर के मार्गदर्शन में कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने वैश्य समाज से दिग्विजयसिंह के समर्थन मतदान की अपील की

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने अपने साथियों सहित भोपाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे की शहादत का अपमान किया है। प्रज्ञा द्वारा करकरे का अपमान देश के सैनिकों का अपमान है। श्री अग्रवाल ने साध्वी प्रज्ञा द्वारा करकरे को अपमानित किये जाने से व्यथित होकर अग्रवाल-वैश्य समाज द्वारा भोपाल लोकसभा के कांगे्रस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह को समर्थन करने की अपील की है।
श्री अग्रवाल ने इस संदर्भ में बीते 8 मई को होटल पलाश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बाते कहीं। उन्होंने 9 मई को कम्प्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह के समर्थन में होने वाली नुक्कड़ सभाओं में भी दिग्विजयसिंह को विजयीश्री दिलोने के लिए अपना पक्ष रखा।
श्री रामबाबू अग्रवाल ने अधिक से अधिक मतदान कर दिग्विजयसिंह के पक्ष में समर्थन दिये जाने के लिए अग्रसेन सेना का गठन कर कार्य करने जिताने के लिए कार्य करने की अपील की है।
होटल पलाश में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल के साथ छत्तीसगढ़ के मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जिला एनएसयूआई चंद्रप्रकाश गर्ग, जिला महामंत्री गुना सुनील अग्रवाल, सरपंच बलराम दास बैरागी, रामसिंह रघुवंशी और वाहिद खान पटेल आदि उपस्थित थे।

हजारों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दिग्विजय सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

बसपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा के कांगे्रस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बसपा से कांगे्रस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री दिग्विजय सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है, वर्तमान परिस्थितियों में देश का संविधान खतरे में है उसको बचाया जाना आवश्यक है। भारत का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है।
कांगे्रस पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि हम सब कांग्रेस की नीतियों और दिग्विजय सिंह के ‘‘भोपाल विजन डाक्यूमेंट“ को हर घर तक पहुंचाएंगे तथा कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण सिंह, मनोहर अहिरवार व कलीम भाई के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह से भेंट कर कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की तथा समर्थन के प्रति संकल्प लिया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26589640

Todays Visiter:4884