Publish Date:07-Aug-2019 19:29:18
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लखन सिंह तेकाम अपर कलेक्टर रायसेन को निलंबन से बहाल कर उनकी पदस्थापना कर दी है। तेकाम को उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग पदस्थ किया गया है। तेकाम को लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान गंभीर लापरवाही करने के आरोप में निलंबित किया गया था।