Publish Date:21-Aug-2019 16:33:52
भोपाल : मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन के कारण आज 21 अगस्त को निर्धारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन निरस्त कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज शाम 07.30 बजे से रवीन्द्र भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होना था। राज्य सरकार के मंत्रियों ने गौर के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर सदैव जमीन से जुड़े रहे। वे एक जुझारू, संघर्षशील नेता थे। श्री गौर जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहने वाले संवेदनशील राजनीतिज्ञ थे। मंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री अकील ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थी। उनके द्वारा किए गए व्यक्तिगत और विकास कार्य लोगों के जहन में हमेशा जिन्दा रहेंगे। मंत्री श्री अकील ने कहा कि श्री गौर के चले जाने से हम ने एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्मठ और जुझारू राजनेता को खोया है। प्रदेश में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
सामान्य प्रशासन, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने श्री गौर के निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री डॉ.सिंह ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। मुझे इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि मैं अस्वस्थता के कारण उनसे अंतिम समय में नहीं मिल सका। डॉ. सिंह ने दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दु:ख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
गृह एवं जेल मंत्री श्री बाला बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बच्चन ने शोक संदेश में कहा कि भोपाल में बुलडोजर मंत्री के रूप में प्रसिद्ध श्री गौर के निधन से हम ने एक कुशल राजनेता को खो दिया है। श्री बच्चन ने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वाणिज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री राठौर ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर जमीनी नेता थे। उन्होंने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे बहुत ही सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वनमंत्री श्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री सिंघार ने शेाक संदेश में कहा कि श्री गौर के चले जाने से हम ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्मठ और जुझारू राजनेता को खो दिया है। उनकी कमी सभी को हमेशा महसूस होगी।
खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। मध्यप्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री जायसवाल ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। मध्यप्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने शोक संदेश में कहा कि श्री बाबूलाल गौर सहजता और सरलता के प्रतीक थे। मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री पांसे ने शोक संदेश में कहा कि गौर ओजस्वी व्यक्तित्व के सर्वमान्य राजनेता और विकास के पुरोधा थे। मंत्री श्री पांसे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री जयवर्धन सिंह ने स्वर्गीय गौर के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। श्री सिंह ने कहा कि श्री गौर का मधुर व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करता था। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री वर्मा ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया। श्री गौर हमेशा आम आदमी की भलाई के बारे में सोचते थे। मंत्री श्री वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. चौधरी ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर विकासवादी सोच के साथ हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। श्री गौर सरल, सहज, सुलभ एवं जिन्दा दिल राजनेता थे। मंत्री डॉ. चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कलमेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री पटेल ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दिल में जगह बनाई। उनके द्वारा किए गए व्यक्तिगत और विकास कार्य लोगों के जहन में हमेशा जिन्दा रहेंगे। श्री पटेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री तोमर ने शोक संदेश में कहा है कि श्री गौर के निधन से हम ने एक कुशल राजनेता खो दिया है। मंत्री श्री तोमर ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सिलावट ने शोक संदेश मेँ कहा कि मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक के उनके सफ़र को दुनिया जानती है। गौर के निधन से प्रदेश नें एक सर्वगुण सम्पन्न राजनेता को खो दिया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग,नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है । मंत्री श्री यादव ने शोक संदेश में कहा कि गौर विचारधारा के आधार पर भिन्न होते हुए भी संबंधों को महत्व देते थे। संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. साधौ ने शोक संदेश में कहा कि श्री गौर ने सभी लोगों के दिल में विशेष जगह बनाई थी। उनके चले जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ नेता खो दिया है। मंत्री डॉ. साधौ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।