शिवराज-राकेश सिंह-विजयवर्गीय-भगत-PC सहित वरिष्ठों ने किया शोक व्यक्त
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा के पिता श्री परमानंद शर्मा के निधन पर भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। खबर मिलते ही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा श्री शर्मा निवास पहुंची और दिवंगत श्री परमानन्द शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, पारस जैन, महापौर आलोक शर्मा, निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता चेतन सिंह आदि नेताओं ने भी शर्मा निवास पहुंच कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ,संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, पूर्व मंत्री-विधायक संजय पाठक, सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा प्रदेश मन्त्री जीतू जिराती, अनिल फिरोजिया, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी सहित भाजपा-कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने ट्वीट कर श्री परमानंद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वर्गीय परमानंद शर्मा की अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा के निज निवास 65 पत्रकार कॉलोनी से भदभदा विश्राम घाट के लिए निकलेगी। भदभदा विश्राम घाट पर विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।