Publish Date:15-Mar-2024 23:31:16
भोपाल : शुक्रवार, मार्च 15, 2024, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक मंत्रालय में ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सिंचाई सुविधा का लाभ हर कृषक को पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर परियोजनाएं बनाए और क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में क्रियान्वित हो रही सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली और भावी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।