Vix vaporobes को लागू करके, वे पूरे रात गायब हो सकते हैं
Publish Date:18-Sep-2018 01:21:56
सर्दी-जुकाम या फिर सिरदर्द में विक्स वेपोरब का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला मेंथॉल शरीर में उठने वाले किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यही विक्स वेपोरब आपके चेहरे पर हुए मुहांसों को भी तेजी से गायब करने की क्षमता रखता है। बहुत से लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते लेकिन यह सच है। मुहांसों पर विक्स लगाकर आप रातभर में ही इससे छुटकारा पा सकते हैं। मुहांसों से छुटकारा पाने का यह सबसे बेहतर तरीका है। विक्स वेपोरब का इस्तेमाल अगर हफ्ते में एक बार किया जाए तो यह पिंपल्स और झुर्रियों से निजात दिलाता है।
कई मामलों में विक्स वेपोरब के चमत्कारिक फायदे देखने को मिले हैं। जब आप सोने जा रहे हों या फिर सोकर उठ रहे हों, दोनों स्थितियों में विक्स अपने मुहांसों पर लगाइए। बहुत जल्द ही वह आपके चेहरे से गायब हो जाएंगे। विक्स हर तरह के मुहांसों को बराबर प्रभावित करता है। अगर आपको मुहांसों के साथ दर्द होता है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों में भी यह उतना ही फायदेमंद होता है।
कैसे करें इस्तेमाल – इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ एक कॉटन और विक्स वेपोरब की जरूरत होती है। कॉटन में थोड़ा सा विक्स लगाकर उसे मुहांसों पर लगाइए। कुछ ही दिन में इस ट्रीटमेंट का असर आपके चेहरे पर दिखने लगेगा।
मुहांसों, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स के लिए तो विक्स के फायदे हैं ही, साथ ही साथ त्वचा पर चोट लग जाने या कट जाने पर भी इसका इस्तेमाल बतौर औषधि किया जाता है। प्रभावित जगह पर विक्स मल देने से संक्रमण की संभावना नहीं रहती और घाव जल्दी भर जाते हैं। सर्दियों में हाथ-पैरों के फटने की भी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में रात को सोते समय एड़ी पर विक्स रगड़कर सूती मोजे पहन लें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
साभार- जनसत्ता