02-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा को बमुश्किल देश में 160 सीटें मिल पाएगी, अच्छे दिन लद गए: विभा पटेल

भोपाल,  मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि “अच्छे दिन”, “अमृत काल” जैसे नारों के दिन अब लद गए हैं। भाजपा नेताओं के 400 पार के बयान पर श्रीमती विभा पटेल ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में बमुश्किल 160-180 सीटें जीत जाए तो गनीमत समझिए। 
श्रीमती विभा पटेल ने भाजपा के महत्वाकांक्षी 400 प्लस वाले नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक रूप से भाजपा का दावा समझ से परे हैं।क्या बाजार में जाकर भाजपाई सीटें खरीदेंगे…?  श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित मोदी सरकार का नारा सबका साथ का अर्थ है- कुछ लोगों का विकास। इस कारण भाजपा आम लोगों को भ्रमित कर रही है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरने वालों में खौफ का माहौल बनाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता डरते और दबते नहीं है। जनता की अदालत में वे मोदी सरकार की विफलताओं को लगातार रखेंगे।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि बेलगाम महंगाई अब राष्ट्रीय विपत्ति बन चुकी है। भाजपा की मोदी सरकार 10 साल के कार्यकाल में बेलगाम हुई महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी पर बात करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। उसके पास इन मुद्दों पर जनता के बीच अपनी बात रखने के लिए तथ्य नहीं है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि वर्तमान में आलू, टमाटर, प्याज से लेकर सभी सब्जियों, दालों, खाद्य तेल समेत जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। आम गृहणी का रसोई का पूरा बजट गड़बड़ा गया है। उसका घर चलाना मुश्किल हो गया है। आम लोगों द्वारा उपभोग की जाने वाली लगभग सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगाया गया है। यहां तक कि दूध, दही, दवाओं जैसी वस्तुओं पर भी जीएसटी लागू है। अब आम जनता भाजपा को उसके खोखले नारों का जवाब उसके खिलाफ वोट करके देगी।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26663311

Todays Visiter:2886