Publish Date:12-Dec-2018 02:59:56
राजकाज न्यूज, भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चुनावों के परिणामों को लेकर देर रात्रि तक कश्मकश की स्थिति बनी हुई हैं। रात्रि में लगभग तीन बजे तक 230 सीटों में से 220 सीटों के परिणाम घोषित किये गये। इसमें कांग्रेस 111 और बीजेपी 103 सीटों पर विजयी रही। वहीं बीएसपी 2 सीटों पर विजयी हो रही हैं। अभी एक सीट का परिणाम घोषित होना है। समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर तथा 4 निर्दलीय विजयी हुए हैं। इधर, कांग्रेस के बाद बी जे पी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी सरकार बनाने का दावा करने के संकेत दिया हैं। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि निर्दलीय उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के पास जनादेश नहीं है।