20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अशोक सिंह एपेक्स बैंक के प्रशासक बने

Previous
Next

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह को आज राज्य सरकार ने अपेक्स बैंक का प्रशासक मनोनीत किया है। ग्वालियर मूल के निवासी अशोक सिंह ने हाल ही में ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व.राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं। पार्टी विचारधारा को समर्पित परिवार से सम्बद्ध सिंह एक शांत और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होकर अपने राजनैतिक जीवन में संगठन को समर्पित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह पहली राजनैतिक नियुक्ति है।

एक ओर जहां अशोक सिंह ने अपनी नियुक्ति को सेवा, समर्पण और निष्ठाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार जताया है,वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सिंह को बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26567152

Todays Visiter:2245