Publish Date:08-Jun-2019 20:37:46
आदेश जारी होने के पूर्व ही जी ए डी की नोटशीट हो गयी लीक
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को लगभग 15 और आई ए एस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मीडिया पर राज्य सरकार के आदेश जारी किये जाने से पहले ही नोटशीट पर अनुमोदन के लिए भेजे गये प्रस्ताव ही बाहर आ गये। ये कहे कि नोटशीट बाहर आ गयी और आदेश जारी होने के पूर्व ही जानकार सार्वजनिक हो गयी। इसमें लगभग वहीं सभी नाम थे, जिनके आदेश बाद में रात्रि 8 बजे हुए।