05-Aug-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

COVID पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, खुद को किया आइसोलेट; नहीं होंगे अंबानी वेडिंग में शामिल

Previous
Next

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार काफी चर्चा में हैं। दरअसल 12 जुलाई को उनकी फिल्म 'सरफिरा' रिलीज हुई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अब एक बड़ी खबर आ रही है कि अक्षय की काफी ज्यादा तबियत खराब हो गई है और वो कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं इसी वजह से वो आइसोलेट हो गए हैं और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे।

अक्षय कुमार को ऐसे हुआ कोविड
अक्षय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार जोरों-शोरों से अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सरफिरा का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। फिर जब उन्हें पता चला कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव निकले हैं। तब उन्होंने खुद का टेस्ट कराने का फैसला लिया। फिर अक्षय 12 जुलाई को कोविड पॉजिटिव आ गए। ऐसे में वो अनंत और राधिका की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिसके लिए अनंत उन्हें पर्सनली इनवाइट करने पहुंचे थे। यह दुखद है, लेकिन अक्षय एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने तुरंत खुद को सबसे आइसोलेट कर लिया।'
फैंस कर रहे अक्षय के स्वस्थ होने की कामना
अब इस खबर को सुनने के बाद अक्षय कुमार के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें अक्षय कुमार और राधिका मदान स्टारर फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को सभी से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 'सरफिरा' 2020 में आई तमिल फिल्म Soorarai Pottru का हिंदी रीमेक है। अगर यह फिल्म हिट होती है, तो अक्षय को 7 फ्लॉप फिल्मों के बाद एक हिट फिल्म मिलेगी।
साभार- ए न्‍यूज
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27833189

Todays Visiter:1947