Publish Date:08-Dec-2019 14:02:47
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के गृह विभाग ने रविवार को इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक काे हटाने के आदेश जारी कर दिये। एडीजी वरूण कपूर को एडीजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में साईबर क्राईम के एडीजी मिलिंद कानस्कर को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ एडीजी इंदौर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूत्रों की माने तो इंदौर में कुछ और पुलिस अधिकारियों पर भी तबादलें की गाज गिर सकती है। शासन की इस कार्रवाई को इंदौर में माफिया के खिलाफ कार्यवाही में रही खांमियों से जोड़ कर देखा जा रहा है।