20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अब्दुल रशीद खान अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़ कांगे्रस में शामिल

Previous
Next

भोपाल, 19 नवम्बर 2018, मुफ्ती अब्दुल रज्जाक साहब के पुत्र साहबजादा अब्दुल रशीद खान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के समक्ष आज यहां प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पहुंचकर अपने एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांगे्रस में शामिल हुए।

इस अवसर पर दिग्विजयसिंह ने कहा कि भाजपा मतदाताओं केवल लुभावनी बातों से प्रभावित करती है। वह झूठे आश्वासन देकर या प्रलोभन देकर लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है और इस कोशिश में नाकाम होने पर वह उन्हें डराने-धमकाने का काम भी करती है। लेकिन यह प्रजातंत्र है, हमें डरना नहीं है, निडर होकर अपना वोट डालना है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद साजिद अली, मध्यप्रदेश कांगे्रस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, सचिव मो. इदरीस खान, शहरयार खान, आनंद तारण सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के कांगे्रस समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनसेवा की परंपरा निभाते रहे इंद्रजीत कुमार: कमलनाथ

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका विदा होना प्रदेश की शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। लगातार पांच दशकों की निःस्वार्थ सेवा उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी साबित हुई। वर्ष 1977 से लगातार सीधी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी, उनका बेदाग व्यक्तित्व और हमेशा सेवा करने में तत्पर रहने की तड़प। स्वर्गीय पटेल ने सबसे पहली बात अंधत्व से पीड़ित बच्चों के लिए ब्रेल लिपि में पाठ्यपुस्तकंे लागू करने का काम किया। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश संस्कृत बोर्ड बनाने में भी रचनात्मक पहल की।

श्री कमलनाथ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इसी के साथ प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में आज स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया सहित अन्य कांगे्रस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनिट का मौन रखा गया।

कांगे्रस पदाधिकारी सर्वश्री संजय कपूर, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, अभय दुबे, मुजीब कुरैशी, प्रवक्तागण जे.पी. धनोपिया, आनंद तारण, स्वदेश शर्मा, शहरयार खान, शाहवर आलम, मिथुन अहिरवार, प्रवीण धौलपुर, अनीस खान गुड्डू सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26566161

Todays Visiter:1254