17-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 58 सीटों पर 59.06 फ़ीसदी मतदान

Previous
Next

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ छठे चरण में शाम 7.45 बजे तक 59.06 फ़ीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक़, पश्विम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर 78.19 फ़ीसदी मतदान हुआ है। झारखंड़ की चार लोकसभा सीटों पर 62.74 फीसदी और ओडिशा की 6 लोकसभा सीटों पर 60.07 फीसदी वोट डाले गए। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 58.37 फीसदी और दिल्ली की सभी सात सीटों पर 54.48 फीसदी मतदान हुआ। उत्तरप्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 54.03 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं जम्मू की एक लोकसभा सीट पर 52.28 फीसदी वोट डाले गए। बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर 53.30 फीसदी मतदान हुआ है। ये सभी आंकड़ें शाम 7.45 बजे तक के हैं।

उत्‍तर प्रदेश में सबसे फीका रहा छठवें चरण का मतदान, वोट देने घरों से निकले सिर्फ 54 फीसदी लोग
उतर प्रदेश में छठे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। इस चरण में पांचवे के मुकाबले काफी कम मतदान हुआ है। सिर्फ 54.02 फीसदी मतदाता ही वोट देने के लिए घरों से निकले। सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर में हुआ, जहां 61 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रयागराज जिले की फूलपुर सीट पर सबसे कम 48 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार छठे चरण में वोटिंग का आंकड़ा पिछली बार के आसपास ही रहा। 2019 में इन सीटों पर कुल 54.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
यूपी की जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही शामिल हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस चरण में 9वीं बार सांसद बनने के लिए भाजपा की मेनका गांधी सुल्तानपुर से मैदान में हैं। डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 5वीं बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया, "आज छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों के साथ, गैसड़ी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।" इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,69,874 है। जिसमें 1,43,30,361 पुरुष, 1,27,38,257 महिला और 1,256 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इन 14 सीटों पर कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27330543

Todays Visiter:9716