Publish Date:05-Apr-2019 16:23:41
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कविन्द्र कियावत को उद्यानिकी विभाग में पदस्थ करते हुए प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। लेकिन उनके महाराष्ट्र में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त होने तक उनके सभी पदभार वरिष्ठ आए ए एस अधिकारी अनिरूद्ध मुकर्जी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपे है। साथ ही 2 अन्य आय ए एस अधिकारियों को राज्य मंत्रालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।