23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

2019 BMW S1000RR भारत में जल्द होगी लॉन्च

Previous
Next
नई दिल्ली, साल 2018 के EICMA मोटरसाइकल शो में पेश की गई नेक्स्ट-जेनरेशन BMW S1000 RR भारत में आने को तैयार है। कंपनी ने ट्वीट से इस बात की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि 2019 BMW S1000RR जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी। पुराने मॉडल की तुलना में नई BMW S1000RR में कई बदलाव किए गए हैं।

नई बाइक की डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में हुआ है। इसमें नई फेयरिंग और ट्विन हेडलैम्प क्लस्टर दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलैम्प और डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं। इसके अलावा भी डिजाइन में कुछ अन्य बदलाव हुए हैं। बाइक काफी शार्प दिखती है।

नई बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर में 998cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp का पावर और 83 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें 8 bhp ज्यादा पावर है। यह नई बाइक पुराने मॉडल से करीब 10 किलोग्राम हल्की है। बाइक का वजन 197 किलोग्राम है।

फीचर्स और कीमत
नई बाइक लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। इसमें एबीएस, एबीएस प्रो, डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और वीली कंट्रोल समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन स्पीड लिमिटर भी है। इसमें चार राइडिंग मोड (रोड, रेन, डाइनैमिक और रेस) दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 6.5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत 20-22 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।



साभार- नवभारत टाइम्‍स
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26588010

Todays Visiter:3254