हार्ट ब्लॉकेज से बचाती हैं ये 6 चीजें
Publish Date:14-Jun-2016 12:04:25
मुम्बई: आजकल लाइफ बहुत बिजी हो गई है| काम के दवाब में कई बार हम अपनी सेहत पर ध्यान ही नही दे पाते| जिससे बाद में छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी बन जाती हैं| कई बार तनाव से,गलत खान-पान, सैर या व्यायाम न करने से भी सेहत पर बूरा असर पड़ता हैं| बॉडी में ए एम ए (टॉक्सिन) इकट्ठा हो जाता है और हार्ट ब्लोकेज का खतरा बढ़ जाता है| वैसे तो इस समस्या के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी इस परेशानी की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं|
1.दालचीनी
दालचीनी में ओक्सिडाइजिंग तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट ब्लोकेज के लिए एक बढ़िया औषधि है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करती है| सांस की तकलीफ दूर करने में भी सहायक है|
2.लौकी का जूस
लौकी का ताजा जूस पीने से लाभ मिलता है और सुबह की सैर करना सबसे अच्छा उपाय है|
3.अलसी
इसके बीज (फ्लक्स सीड्स) में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अधिकता होती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है|
4.लहसुन
लहसुन में विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का गुण होता है| इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है|
5.इलायची
यह स्वाद और सुगंध में तो सबसे अच्छी होती है लेकिन दिल के रोगों में भी लाभकारी हैं| आयुर्वेद में इसे दिल के इलाज में काम आने वाली औषधि बताया गया है|
6.अश्वगंधा
यह दिल की बीमारियों के इलाज में कारगर है| इस औषधि में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटी-ट्यूमर, हेमोपोइथिक और रिजुवनेशन के गुण मौजूद होते हैं| यह तनाव को दूर करने में मददगार है| इससे दिल को कोशिकाओं को मजबूती मिलती है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं|